crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर यातायात में बाधक अवैध अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई

23 मई 2025
1 मिनट पठन

जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के आदेशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। शहर में जहॉं-जहॉं भी अतिक्रमण हुए हैं और यातायात बाधित हो रहा है इस बात को दृष्टिगत रखते हुए लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिक्रमण शाखा के अधिकारियों एवं सभी दल प्रभारियों के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आज भी की गयी। इस संबंध में सहायक अतिक्रमण अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया ने बताया कि आज मालवीय चौक से तीन पट्टी चौराहा होते हुए ब्लूम चौक तक अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई तथा सामग्री, 6 काउंटर एवं 1 लोहे का टपरा आदि जप्त की गई तथा मुनादी भी कराई गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार रहेगें।

कार्यवाही के समय दल प्रभारी जय प्रवीण, अंकित पारस, अभिषेक समुद्रे, वीरेंद्र मिश्रा, बृजकिशोर तिवारी, विनय चौबे, राम मूर्ति, पी रामा राव, रेड जॉन प्रभारी लक्ष्मण कोरी, नदीम अहमद, दुर्गा राव और सहायक दल प्रभारी आरिफ अहमद, शुभम खरे के साथ ट्रैफिक डी.एस.पी. संतोष शुक्ला, ट्रैफिक सूबेदार राहुल सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page