crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

न्यू ईयर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये कराये जायेंगे लायसेंस निरस्त

31 दिस॰ 2021
2 मिनट पठन

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दिनॉक 31-12-2021 को जबलपुर पुलिस द्वारा इस उद्देश्य से कि कहीं कोई घटना, दुर्घटना न हो तथा नव वर्ष का आगमन खुशहाल माहैाल में हो के उद्देश्य से चाक चौबंद व्यवस्था की जायेगी । अधिकांशतः शराब पीकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाये होती है, जिसे घ्यान में रखते हुये शहर के प्रमुख चौराहो पर जगह जगह फिक्स पीकेट्स, (बैरिकेट्स एवं स्टापर के साथ) लगाये जाकर चैकिंग की जायेगी, चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं तेज गति तथा तीन सवारी वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुये, शराब पीकर वाहन चलाने वालो के लायसेंस निरस्तीकरण की भी कार्यवाही कराई जावेगी, साथ ही चिन्हित स्थानों पर सादी वर्दी में जवानो को लगाया गया है जो अवांछनीय तत्वों पर निगाह रखेंगे।

वही देश के अन्य राज्यों में तथा सीमावर्ती राज्यों में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वेरियंट के पॉजिटिव तथा एक्टिव केसेज की संख्या में बढोतरी तथा तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत कोविड-19 की रोकथाम हेतु पूरे प्रदेश में रात्रि 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक घोषित नाईट कर्फ्यू का जबलपुर संस्कारधानी वासियों से कड़ाई से पालन करने हेतु अनुरोध करते हुये अपील की है कि नये वर्ष की पूर्व संध्या पर साउंड बाक्स का उपयोग इस प्रकार करें की उसका वॉल्यूम नियंत्रित रहे जिससे आसपास रहने वाले बीमार, बुजुर्ग लोगो को किसी भी प्रकार की असुविधा न हेा तथा ऐसा कोई भी कृत्य न करें जिससे आने वाले नव वर्ष में आपको किसी प्रकार की परेशानी हो। इसी उद्देश्य केा ध्यान मे रखते हुये जबलपुर पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किये गये है। सभी से आशा है कि, कोविड-19 की गाईड लाईन का कडाई से पालन करते हुये, की गयी व्यवस्था में सहयोग प्रदान कर नव वर्ष के आगमन को शांतिपूर्वक मनायेगें ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page