crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

पंचायत प्राइमरी स्कूल शिक्षक भर्ती में सिर्फ राज्य के निवासी ही कर सकेंगे आवेदन- बिहार सरकार

23 अक्टू॰ 2021
1 मिनट पठन


राज्य पंचायत प्राइमरी स्कूल शिक्षक भर्ती 2020: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि शुरू होने जा रही 'पंचायतों प्राइमरी स्कूल शिक्षक भर्ती'  में केवल राज्य के निवासी ही आवेदन कर सकेंगे।

राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि केवल बिहार के नागरिक ही राज्य पंचायत प्राइमरी स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 18 अगस्त को हुई कैबिनेट की एक बैठक में राज्य में शिक्षकों की कई स्तर की भर्तियों की स्वीकृति दी गई। इस बैठक में जिला परिषद, बिहार नगर निकाय माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय सेवा (Bihar Municipal Body Secondary and Higher Secondary School Service) और बिहार पंचायल प्राथमिक विद्यालय (भर्ती, पदोन्नति, तबादला, कार्रवाई और सेवा शर्तें) नियम 2020 की स्वीकृति दी गई थी।

हाल में मध्यप्रदेश सरकार ने भी ऐलान किया है कि राज्य में सरकारी नौकरियों में सिर्फ स्थानीय युवाओं को ही रोजगार दिया जाएगा। 

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

दिल्ली। दुनिया के अग्रणी मोबाइल लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो ने भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page