crossorigin="anonymous">
top of page

पत्नी के अवैध संबंध के कारण आशिक ने की एक ही परिवार की 5 लोगों की हत्या सनसनीखेज खुलासा

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 25 अप्रैल 2022
  • 2 मिनट पठन

ree

यागराज के फाफामऊ खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद से अभी तक पुलिस भले ही किसी नतीजे पर नहीं पहुंची लेकिन जिंदा बचे इकलौते बेटे ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

उसका कहना है कि ससुराल पक्ष से जुड़े एक युवक की उसकी पत्नी के साथ नजदीकियां थीं। विरोध करने पर उसने पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी थी। उसे शक है कि इस वारदात को उसी ने अंजाम दिया है।


युवक ने बताया कि मऊआइमा में उसकी ससुराल है। उसकी पत्नी के रिश्तेदारों में एक युवक अक्सर उसके घर आता था। उनके बीच काफी समय से प्रेम कहानी चल रही थी। वह उसकी पत्नी को बार-बार परेशान भी करता था। करीब छह महीने पहले उसे जानकारी हुई तो विरोध जताया। इसके बाद पत्नी का मोबाइल छीन कर रख लिया। घर में सिर्फ उसके पिता के पास मोबाइल था। मोबाइल छीनने के बाद एक दिन युवक उसकी पत्नी से मिलने आया था। उस दिन पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी थी। उसे शक है कि पत्नी ने जब युवक से दूरी बना ली तो उसने सबको मार दिया। उसे पता था कि घर में कौन कहां सोता है। हालांकि युवक ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में जब मुकदमा दर्ज कराया था, तब किसी को आरोपित नहीं किया था।


बारातियों के साथ पानी पीने आए थे कुछ लोग


युवक ने यह भी बताया कि बीते शुक्रवार रात गांव में बारात आई थी। उसे पता चला है कि बारातियों में से कुछ लोग उसके घर पानी पीने आए थे। हैंडपंप से पानी पीया था। उसे शक है कि उन्हीं लोगों ने रात में वारदात की। इस बात की संभावना है कि बारात में से कुछ ने सोते हुए लोगों को देखा तो साजिश रची।


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page