crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने नीमखेड़ा में नवनिर्मित कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण

25 मई 2025
1 मिनट पठन

जबलपुर। प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर का आज जबलपुर आगमन हुआ।

मंत्री श्रीमती गौर ने नीमखेड़ा में नवनिर्मित 500 सीटर पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास पहुंचकर छात्रावास के कक्ष, मेस,किचन सहित सम्पूर्ण परिसर और उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्दी ही छात्रावास में प्रवेश प्रारंभ कर प्रवेशोत्सव का आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए गए ।

साथ ही छात्रावास परिसर की अधूरी बाउंड्रीबॉल को शीघ्र पूर्ण कराए जाने एवं परिसर में पौधारोपण करने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री आशीष दीक्षित, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती नीरजा द्विवेदी, सहायक अधीक्षिका श्रीमती सुषमा तिवारी एवं अन्य कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहे।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page