crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

फर्जी आयकर अधिकारी बन ज्वैलर को लूटने की कोशिश, तीसरे आरोपी ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

23 अक्टू॰ 2021
1 मिनट पठन


हरियाणा के जींद में चार दिन पूर्व दो फर्जी महिला आयकर अधिकारियों द्वारा ठगी के उद्देश्य से गहनों की दुकान में की गई छापेमारी के मामले में कथित मास्टरमाइंड और तीसरे आरोपी ने सोमवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

तीसरे आरोपी की पहचान मनीष वर्मा के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मनीष वर्मा का नाम गिरफ्तार फर्जी आयकर अधिकारियों श्वेता वर्मा और स्वाति से पूछताछ में सामने आया था। पुलिस ने मनीष के परिजनों, रिश्तेदारों व दोस्तों के यहां दबिश को बढ़ाया तो उसने सोमवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी मनीष ने बताया है कि लॉकडाउन में धंधा ठप होने के कारण वह परेशान था और इसीलिए उसने ठगी का यह प्लान बनाया था।

पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र खटकड़ ने बताया कि मनीष को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए उसकी रिमांड की मांग की जाएगी।

श्वेता और स्वाति आयकर अधिकारी बनकर गुरुवार को रवि ज्वैलर्स नामक दुकान में छापेमारी करने के लिए पहुंची थीं। तलाशी और जांच के नाटक के बाद जब उन्होंने कुछ आभूषण अपने कब्जे में लेकर दुकान मालिक रवि वर्मा से मोलभाव शुरू किया तो उसे उन दोनों पर शक हो गया और उसने पुलिस बुलाकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया था।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page