crossorigin="anonymous">
top of page

भागवत कथा श्रवण से कट जाते हैं पाप: सुरेंद्र शास्त्री जेल महानिदेशक जीपी सिंह ने किया पूजन, बंदियों ने दी भजनों की प्रस्तुति


ree

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में बंदियों के मानसिक एवं आध्यात्मिक कल्याण के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें व्यासपीठ से कथावाचक शिव मंदिर कचनार सिटी के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक सुरेंद्र दुबे शास्त्री जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के मात्र एक श्लोक का श्रवण करने से एक हजार गोदान का पुण्य फल प्राप्त हो जाता है। श्रीमद् भागवत कथा का रसपान देवताओं के लिए भी दुर्लभ है, लेकिन जेल में बंद होते हुए भी आपको श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

ree

कथा में आज जेल महानिदेशक जीपी सिंह शामिल हुए। डीजी जेल श्री सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यासपीठ का पूजन अर्चन कर आरती की। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर एवं उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने कथा व्यास शास्त्री जी महाराज का पुष्प माला शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

ree

इस दौरान उप जेल अधीक्षक रूपाली मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक अंजू मिश्रा, प्रशांत चौहान, हिमांशु तिवारी, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश दुबे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। पूजन अर्चन का कार्य अमित उपाध्याय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से संपन्न कराया गया।

ree

कैदियों ने संगीत में बांधा समा-

बंदियों के निमित्त जेल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में जेल के बंदी ही संगीत मंडली में शामिल हैं। यह पहली बार हो रहा है जब विभिन्न अपराधों की सजा भुगत रहे बंदियों की टीम श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर धर्म और भक्ति की गंगा बहा रही है।

ree

आर्गन, ढोलक, तबला, पैड सहित अन्य वाद्य यंत्रों के माध्यम से श्रीमद् भागवत कथा में बंदी ही संगत दे रहे हैं। कैदियों के साथ कथा में शिवा विश्वकर्मा ने शानदार भजन प्रस्तुत किए।

ree

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page