crossorigin="anonymous">
top of page

भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित, पूर्व महापौर डॉ स्वाति गोडबोले बनी सह संयोजक

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 18 अप्रैल 2022
  • 1 मिनट पठन

ree

जबलपुर। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की सहमिति से स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह राजपूत ने प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें जबलपुर से पूर्व महापौर डॉ स्वाति गोडबोले को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है।

इसके अलावा शहर के अशोक सिंघई, डॉ अमित साहू व कमलेश यादव को भी क्रमश: सहकारिता प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में यही जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर ने प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों में जबलपुर के अशोक सिंघई को प्रदेश सह संयोजक बनाया है। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ नितेश शर्मा ने प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों में जबलपुर के डॉ अमित साहू को प्रदेश सह संयोजक बनाया है।

जबकि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप नायर ने प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए जबलपुर से कमलेश यादव को प्रदेश सह संयोजक बनाया है। सभी की नियुक्ति पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया है।


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page