crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

म.प्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की भिड़ंत में 4 की मौत, खिलौने की तरह बिखरी कार

11 दिस॰ 2021
1 मिनट पठन

मंडला । मध्य प्रदेश के मंडला जिले में आज सुबह 11 दिसंबर 2021 को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।कार सवार छत्तीसगढ़ के कवर्धा के बताए जा रहे है।सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


हादसा NH-30 पर मोतीनाला थाना इलाके के मनोहरी में हुआ है।यहां एक ट्रक मंडला से रायपुर की ओर जा रहा था, तभी एक कार रायपुर से जबलपुर की ओर आ रही थी, इसी दौरान दोनों में जोरदार भिंडंत हो गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि कार खिलौने की तरह बिखर गई और मौके पर ही कार में सवार 4 युवकों की मौत हो गई ।


बताया जा रहा है कि मृतक छत्तीसगढ़के कवर्धा जिले के रहने वाले थे।हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि हादसा आखिरकार कैसे हुआ। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, वही पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page