crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

मदनमहल पहाड़ी की फैंसिंग फांद गए अतिक्रमणकारी

29 दिस॰ 2021
1 मिनट पठन

जबलपुर। मदन महल पहाड़ी को संरक्षित करने के उद्देश्य से बनाई गई फैंसिंग फांदकर अतिक्रमणकारियों ने पहाड़ी की तलहटी से लेकर उपर तक ठिकानें बना लिए हैं, जबकि इन अतिक्रमणकारियों को प्रशासन ने हटाया था ताकि पहाड़ी सुरक्षित रहे। इन जगहों पर बिजली पानी होने की वजह से यहां ठिकानें बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासनिक निगरानी के अभाव में इस जगह पर कलारी भी खोली गई है, जिससे यहां लोगों का सतत आना-जाना लगा रहता है और देर रात तक हो-हंगामें की स्थिति रहती है।

मदनमहल की पहाड़ी सालों से अतिक्रमणकारियों की चपेट में थी। इस जगह पर करीब 2500 अतिक्रमणकारी काबिज थे। मामल ेमें अदालत के निर्देश पर जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करके अतिक्रमण कारियों को पहाड़ी से हटाया था। इसके एवज में प्रशासन ने उन्हें रहने के लिए मकान आदि दिए थे।

जानकारों का कहना है कि यहां कुछ लोगों ने मकान बना लिए हैं, जिन्हें किराए पर दे दिया है। इन मकानों में मजदूर वर्ग, रिक्शा, ऑटो रिक्शा, बैंड वाले आदि निवास कर रहे हैं। इन ठिकानों में लग्घी फंसाकर बिजली पहुंचाई गई है।


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page