crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री ने दीपावली के पूर्व स्थानीय बाजार पहुंचकर दीयों और पूजन साम्रगी की खरीदरदारी की ।

30 अक्टू॰ 2024
1 मिनट पठन

जबलपुर - दीपावली पर्व के पूर्व धनतेरस के अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर के गोरखपुर क्षेत्र में स्थानीय व्यवसायी बहनों की दुकान पर पहुंचकर मिट्टी के दीयों और पूजन-सामग्री की खरीदारी की और यूपीआई के माध्यम से उनका भुगतान किया। इस दौरान स्थानीय व्यापारी बंधुओं से संवाद भी किया।

राकेश सिंह ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा स्थानीय उत्पादों के उपयोग में एक ओर अपनेपन की अनुभूति है, तो दूसरी ओर 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश-आत्मनिर्भर भारत' की सिद्धि में महान योगदान भी है। स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और रोजगार के लिए हम सभी को लोकल के लिए वोकल होना ही पड़ेगा। श्री सिंह ने कहा हमारे पर्व मेड इन इंडिया और डिजिटल इंडिया के संकल्प को पूरा करने का अच्छा अवसर होता है।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कौशल सूरी, पार्षद लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, नितिन भाटिया, अशोक रजक, शरद गुप्ता, श्रीकान्त साहू उपस्थित थे।


जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

दिल्ली। दुनिया के अग्रणी मोबाइल लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो ने भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page