crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार का नए साल का तोहफा, 876 करोड़ की स्वीकृति

31 दिस॰ 2021
1 मिनट पठन

भोपाल। नए साल से पहले केन्द्र की मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को बड़ा तोहफा दिया है।केंद्र सरकार ने भारतमाला परियोजना में मध्य प्रदेश के लिए 876 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है, जिसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आभार जताया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में भारतमाला परियोजना में 47.80 किलोमीटर लंबाई को फोर लेन करने के संबंध में दी गई 876 करोड़ रूपये की स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने उज्जैन जिले के खेड़ाखजुरिया से मंदसौर जिले के सुहागड़ी तक 47.80 किलोमीटर लंबाई में फोरलेन उच्च गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। इस कार्य पर कुल 876.37 करोड़ रूपए के बजट की मंजूरी प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आपदा प्रबंधन मद में मंजूर की गई अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता के लिए भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की उच्च स्तरीय समिति द्वारा मध्य प्रदेश सहित असम, गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए तीन हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि वर्ष 2021 में हुई विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के लिए मंजूर की गई है। यह केन्द्र सरकार का मानवीय और सामयिक कदम है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page