crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

महिलाओं के विवाद में भाई ने भाई पर चलाई गोली, दो बच्चे घायल

27 अप्रैल 2022
1 मिनट पठन

ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र में त्यागी नगर में बुधवार को दिन दहाड़े गोली चल गई। गोली एक भाई ने दूसरे सगे भाई पर चलाई है । घटना में दो बच्चे घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसकी बंदूक जब्त कर ली है।एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि त्यागी नगर में रहने वाले दो भाइयों में झगड़े के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई को जान से मारने की नीयत से अपनी 12 बोर की लायसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली चलती ही भाई नीचे बैठ गया लेकिन वहां मौजूद दो बच्चे घायल हो गए।

पुलिस ने बताया दो तीन दिन पहले परिवार की महिलाओं के बीच शादी में कोई विवाद हुआ था, जिसने आज बड़ा रूप ले लिया। आज वही बात फिर स एनीकली और एक भाई ने बालकनी में जाकर फायर कर दिया। घायल बच्ची भी परिवार की है जबकि घायल बच्चा पड़ोसी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page