crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की कर रही स्कूल के छात्र छात्राओं को परेशान, नहीं सुनी जा रही शिकायत

15 जन॰ 2022
2 मिनट पठन

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक लड़की के द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को काफी दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा है लेकिन उसके खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है पूरा मामला रीवा जिले के हनुमना मे स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है जहां पर एक राधा जयसवाल नाम की लड़की स्कूल में आती है और अपने आपको अतिथि शिक्षक बता कर बच्चों को पढ़ाने लगती है और बच्चों के साथ मारपीट जैसी घटना को अंजाम देती है जिससे कई बच्चे घायल भी हो चुके हैं वहीं इस संबंध में जब शिक्षकों के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की गई तो वरिष्ठ अधिकारी पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं बताया जा रहा है कि राधा जयसवाल मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिस कारण से वह अपने आप को शिक्षक समझती है और स्कूल में आकर छात्र छात्राओं के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देती है।

वही इस संबंध में जब हनुमना एसडीएम से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि पूर्व में ही इस लड़की के नाम से कई शिकायतें आ चुकी है व हनुमना थाने में भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिस कारण से वह अपने आप को शिक्षक समझ कर मारपीट की घटना को अंजाम दे रही है हालांकि जांच के निर्देश दे दिए गए हैं वही परिजनों को भी समझाईस दी जा रही है कि लड़की का उचित इलाज करवाएं जिससे कि वह ठीक हो सके लेकिन अभी तक परिजनों के द्वारा कहीं भी इलाज नहीं करवाया गया और परिजन लड़की का सहयोग करते हैं जिस कारण लड़की के हौसले बुलंद रहते हैं और लड़की लगातार मारपीट की घटना को अंजाम देती रहती है जबकि लड़की ना तो अतिथि शिक्षक है और ना ही उसका किसी प्रकार से स्कूल से कोई लेना-देना है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page