crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

रोमन रेंस ने WWE रिंग में की वापसी, फीन्ड-स्ट्रोमैन पर किया खतरनाक हमला

23 अक्टू॰ 2021
2 मिनट पठन

कोरोना वायरस महामारी की वजह से दुनियाभर के खेल ठप्प पड़े हुए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी खेलों की वापसी हो रही है। फुटबॉल, गोल्फ, टेनिस, क्रिकेट जैसे खेलों के बाद अब डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग की भी वापसी हो चुकी है। डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम 2020 में कई खतरनाक फाइट देखने को मिल रही है। तकरीबन 5 महीने बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई के 'बिग डॉग' यानी रोमन रेंस की भी रिंग में वापसी हो गई है। रिंग में आते ही रोमन रेंस ने अपना खतरनाक अवतार फैन्स को दिखा दिया। उन्होंने धमाकेदार वापसी की और दो डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपर स्टार को एक साथ धूल चटा दी।

डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम 2020 के मेन इवेंट में द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। द फीन्ड ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को मात देकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल की। लेकिन द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन की लड़ाई के बाद अचानक रोमन रेंस ने रिंग में एंट्री ली और दोनों रेसलर की जमकर धुलाई की।

रोमन रेंस ने द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन को स्पीयर और चेयर से खूब मारा। उन्होंने पहले द फीन्ड को बुरी तरह पीटा। इसके बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन को खूब मारा। द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन के फैन्स को जबर्दस्त फाइट देखने को मिली, लेकिन रोमन रेंस ने आखिरी में आकर इस फाइट के अंत और भी ज्यादा खतरनाक बना दिया। द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच बैक स्टेज और फिर रिंग में घमासान लड़ाई हुई। इस लड़ाई में स्ट्रोमैन के सिर से खून भी निकल आया। स्ट्रोमैन को लड़ाई में बुरी तरह हराकर द फीन्ड यूनिवर्सल चैंपियन बन गए।

इसके बाद रिंग में रोमन रेंस ने चौंकाने वाली एंट्री ली और पहले फीन्ड और फिर स्ट्रोमैन को खूब मारा। इसके बाद यूनिवर्सल चैंपियन बेल्ट के साथ रिंग में रोमन रेंस खड़े हुए नजर आए। 

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page