crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

सीएम मोहन यादव के शहपुरा नगर आगमन को सुनते ही तहसील रोड की फिर बनने लगी दिखावटी सड़क लोगों को कहना है की बार-बार आते रहे बड़े नेता तो इस सड़क का होता रहे उद्धार

1 अक्टू॰ 2024
1 मिनट पठन

शहपुरा । मध्यप्रदेश के मुखिया सीएम डॉक्टर मोहन यादव के आने की संभावना के खबर लगते ही तहसील रोड व रेस्ट हाउस रोड की तस्वीर बदलना शुरु हो गया। जनजाति कल्याण केन्द्र बरगांव में 2 अक्टूबर को बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें दस से बारह हजार लोगो को लाभ देने की मंशा रखी गई है इसी कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया मोहन यादव को भी निमत्रंण दिया गया है जिनके आने की संभावना भी है और हेलीपैड बनाने की तैयारी शहपुरा तहसील रोड ग्राउंड में किया जा रहा है अब कहीं ना कहीं डॉक्टर सीएम मोहन यादव इसी रोड से गुजरेंगे इसीलिए इस सड़क को चमाचम करने के लिए नगर परिषद की टीम लग गई है जिसको लेकर नगर के तहसील मुख्यालय को जोडने वाली सडक का कायाकल्प किया जा रहा है साथ ही इसी रोड से पीडब्ल्यूडी आफिस होते हुए रेस्ट हाउस रोड का भी कायाकल्प किया जा रहा है वैसे बता कि इस रास्ते पर सभी अधिकारी व वीआइपी का आना जाना हमेशा रहता है परन्तू बरसात के समय इन दोनो रास्ते पर कीचड व घुटनो तक गडडो में भरे पानी का राज रहता है इन दोनो रास्तो को पीडब्लूडी ,नगर परिषद का बताती है व नगर परिषद पीडब्लूडी का बता कर पल्ला झाड लेते है परन्तू सीएम के आने से ही कम से कम रास्ता तो सुधर रहा है ऐसा कहते लोग नजर आ रहे हैं।


शहपुरा से लीलाराम साहू की रिपोर्ट

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

दिल्ली। दुनिया के अग्रणी मोबाइल लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो ने भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page