crossorigin="anonymous">
top of page

सूर्य के तेवर सख्त 2 वेदर सिस्टम एक्टिव, 27 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 29 अप्रैल 2022
  • 2 मिनट पठन

ree

भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव का दौर जारी है। तापमान में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है । एमपी मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 29 अप्रैल को 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही 18-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। आने वाले दिनों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल मेंऔर सख्त होने वाले है और पारा 48 डिग्री तक जा सकता है। एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार 29 अप्रैल 2022 को 27 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस राजगढ़, खजुराहों और नौगांव में दर्ज किया गया। वही खजुराहो,दमोह, नौगांव, राजगढ, खंडवा, खरगोन, रतलाम, ग्वालियर और दतिया में लू का असर रहा। आज सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों के साथ रायसेन, खरगोन, खंडवा, राजगढ़, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, रीवा, सतना, सीधी, उमरिया, रतलाम, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में 2 वेदर सिस्टम एक्टिव है, लेकिन इनका प्रदेश के मौसम पर कोई विशेष असर नहीं पड़ रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। पूवी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से पूर्वी मप्र से होकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके असर से पूर्वी मप्र में भीषण गर्मी से मामूली राहत बनी हुई है।एमपी मौसम विभाग के अनुसार, मई माह में इंदौर में अधिकत तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। मई के आगामी दोनों सप्ताह तापमान में बढ़ोतरी बरकरार रहेगी।वही जबलपुर में आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। यानी इस बार अप्रैल माह में ही तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।दो दिनों तक ग्वालियर-चंबल संभाग में राजस्थान की गर्म हवा चलेगी और अंचल लू की चपेट में रहेगा। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होगा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page