crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

3 सिस्टम एक्टिव, पश्चिमी विक्षोभ का असर, 10 जिलों में बूंदाबादी की चेतावनी, येलो अलर्ट


भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई राज्य में प्री मानसून एक्टिविटी के कारण तेज हवा चल रही है। साथ ही आसमान में बादल घिरे रहने की वजह से जनजीवन सामान्य बना हुआ है। दरअसल बीते सप्ताह मध्य प्रदेश में तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसी बीच आज गुरुवार 5 मई को चमक के साथ 12 जिलों में बारिश और गरज़ चमक की संभावना जताई गई है। इसके लिए जारी किया गया है।7 दिन के बाद फिर एक बार मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो तापमान में फिर से वृद्धि हो सकती है। दरअसल नौतपा से पहले मध्य प्रदेश में गर्मी और तापमान का आंकड़ा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसी स्थिति में नौतपा में एक बार फिर से तापमान में वृद्धि रिकॉर्ड की जा सकती। मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चार मौसम सिस्टम एक्टिव है। ट्रफ के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज ठंडी हवाएं चल रही है। साथ ही मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में बादल घिरे हुए हैं।वही हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में उतरी पाकिस्तान और उसके आसपास भी एक ट्रफ लाइन तैयार हो रहा है। जिससे मध्यप्रदेश के हवाओं में कुछ नमी का भी सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक केंद्र की माने तो गुरुवार को कुछ जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि इससे पहले मध्य प्रदेश में तापमान में तीन से चार फीसद की गिरावट देखने को मिली है।

वहीं वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही पंजाब से दक्षिण उत्तर से होकर मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन तैयार हुई है। इसके अलावा विदर्भ से तमिलनाडु तक भी एक ट्रफ लाइन मौजूद होने की वजह से मध्य प्रदेश के मौसम में नमी देखने को मिल रही है। वहीं गुरुवार को छिंदवाड़ा बालाघाट बेतूल सहित गरज चमक के साथ कई अन्य जिले में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। तीन मौसम से सिस्टम एक्टिव होने की वजह से राजधानी के मौसम में भी हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि दिन का तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इधर गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो 1% की गिरावट के साथ रिकॉर्ड किया गया था। इससे पहले न्यूनतम तापमान बुधवार को 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 8 मई के बाद तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है। दरअसल नौतपा से पहले भीषण गर्मी में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। वही मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री मानसून और का सिलसिला 8 मई के बाद कमजोर पड़ जाएगा। जिसके बाद मौसम में एक बार फिर से गर्मी देखने को मिलेगी। हर साल 25 मई से 2 जून के बीच के वक्त आता है। ऐसी स्थिति में तापमान में भारी वृद्धि देखने को मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिक केंद्र के मुताबिक उत्तरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल सागर और रीवा संभाग में 3 दिन तक मामूली राहत देखने को मिलेगी। हालांकि उसके बाद एक बार फिर से तापमान में वृद्धि होगी जबकि भोपाल उज्जैन इंदौर और नर्मदा में तापमान 42 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। मध्यप्रदेश में बुधवार को खजुराहो देश का सबसे गर्म जगह रिकॉर्ड किया गया है। दरअसल वहां तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। साथ ही देश भर में 8 सबसे गर्म शहरों में प्रदेश के 5 शहर शामिल रहे हैं।


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page