crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

आदिवासी गौरव एवं संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई बाइक रैली

अपडेट करने की तारीख: 12 अग॰


देवांश भारत जबलपूर/मंडला। विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार 9 अगस्त को राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान स्थल जबलपुर से मंडला जिले के रामनगर चौगान तक बाईक रैली निकाली गई। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और होम स्टे ऑनर्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (जेएटीसीसी) के सहयोग से आयोजित इस रैली में 18 बाइकर्स शामिल थे।

बाईक रैली को अपर कलेक्टर रविशंकर राय, मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के साहसिक गतिविधि के संयुक्त संचालक डॉ एस के श्रीवास्तव, एमपीटी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनूप शर्मा, मार्केटिंग हेड योगेंद्र रिछारिया, पर्यटन प्रबंधक तरुण मिश्र ने फ्लैग ऑफ कर जबलपुर से रवाना किया।

रैली के रवाना होने के पूर्व प्रतिभागियों ने जय सेवा जय जोहार का उदघोष किया तथा राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को नमन किया।रैली में शामिल द स्टॉर्म लार्डस बाइक क्लब, एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड रॉक क्लाइंबिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया आदि संस्थाओं के बाइकर्स वन आच्छादित मार्ग से बारिश के बीच मंडला के एमपीटी रिज़ॉर्ट पहुंचे। यहां से रैली को जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद मंडला के सीईओ कपिल तिवारी ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। टीम रामनगर स्थित मोती महल पहुंची, जहां पर्यटन साखियों ने सभी का स्वागत किया।

गोंड कालीन विरासत का भ्रमण कर बाइकर्स चौगान की मढिया के निकट ग्रामीण संस्कृति पर केंद्रित होम स्टे में रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे दिन सोमवार को बाइकर्स ने काला पहाड़ पर हेरिटेज वॉक किया। दोपहर बाद टीम जबलपुर वापस लौटी जहां स्मार्ट सिटी कार्यालय में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।


आदिवासी सत्कार एवं आतिथ्य से परिचित हुए युवा :-


होम स्टे ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद दीक्षित ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी गौरव, संस्कृति एवं स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना तथा मध्यप्रदेश के हेरिटेज एवं इको टूरिज्म को बढ़ावा देना है। साथ ही ग्रामीण पर्यटन एवं होम स्टे के प्रति युवा पीढ़ी की रुचि बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि चौगान में रात्रि विश्राम के साथ आदिवासी ग्रामीण खान पान, सत्कार एवं आतिथ्य से युवा परिचित हुए।


सहयोगी संस्थाओं का योगदान:


  • जबलपुर के बाइक राइडर्स एवं द स्टार्म लार्ड बाइक क्लब - अनुशासित रैली संचालन एवं सुरक्षा


  • एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड रॉक क्लाइंबिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया - एडवेंचर गतिविधियों में तकनीकी सहयोग


  • JATCC जबलपुर - जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद


  • MDATCC मंडला - मंडला जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद


  • प्रदान टीम मंडला - रामनगर चौगान में स्वागत एवं समन्वय


कार्यक्रम का उद्देश्य:

इस रैली के माध्यम से गोंडवाना के अमर शहीदों राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को नमन करते हुए आदिवासी गौरव, संस्कृति एवं मध्य प्रदेश के हेरिटेज एवं इको टूरिज्म को बढ़ावा देना था।


संस्था द्वारा शासन के समस्त दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम को गरिमामय ढंग से संपन्न कराया गया।
हमें पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी सभी संस्थाओं का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए पुनः सभी सहयोगियों, बाइक राइडर्स एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

शरद दीक्षित

अध्यक्ष

होम स्टे ऑनर्स वेलफेयर सोसाइटी,

मध्य प्रदेश


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page