एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा अब जबलपुर में भी कोटा कोचिंग जैसी तैयारी होंगी घर के पास

जबलपुर । देश में इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए विख्यात एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड कोटा अब मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण शहर जबलपुर में भी ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग की सेवाएं देगा। इसकी घोषणा शनिवार को होटल सत्य अशोका में आयोजित समारोह में की गई। घोषणा के साथ ही एडमिशन शुरू हो गए, एलन एडमिशन स्कॉलरशिप टेस्ट (ए-सेट) और टेलेंटेक्स के माध्यम से एडमिशन पर एलन फीस में 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्राप्त की जा सकती है। साथ ही इन प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से स्कॉलरशिप के साथ टैलेंट को सर्च करके करोड़ो रुपए के कैश प्राइज भी दिए जाएँगे ।
समारोह में एलन कोटा प्रसीडेंट एंड सीएओ सीआर चौधरी, एलन कोटा प्रसीडेंट विनोद कुमावत और वाइस प्रसीडेंट एंड जोनल हेड डॉ. विपिन योगी के साथ अन्य जबलपुर के गणमान्य अतिथियों ने पोस्टर का विमोचन किया।
इस अवसर पर प्रसीडेंट एंड सीएओ सीआर चौधरी ने कहा कि एलन का उद्देश्य हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इसके लिए अनवरत प्रयास किए जा रहे हैं। यह विस्तार इसी दिशा में बढ़ाया जा रहा कदम है। एलन जबलपुर की प्रतिभाओं को श्रेष्ठ शिक्षा के साथ श्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा।
एलन प्रसीडेंट विनोद कुमावत ने कहा कि इंजीनियरिंग व मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में एलन ने सामाजिक बदलाव की कहानी लिखी है। कोटा में चार दशकों के अध्ययन से ऐसा अकेडमिक सिस्टम तैयार किया है जो कि देश को सबसे अधिक डॉक्टर्स व इंजीनियर्स दे रहा है। जबलपुर में यह शुरुआत घर के पास स्टूडेंट्स के सपने पूरे करने में सहायक होगी।
एलन वाइस प्रसीडेंट एंड जोनल हेड डॉ. विपिन योगी ने कहा कि जबलपुर में नैपियर टाउन में स्टडी सेंटर शुरू किया गया है। यहां कक्षा जेईई-मेन, एडवांस्ड, नीट यूजी के साथ कक्षा 6 से 10 तक के स्टूडेंट्स को बोर्ड और विभिन्न ओलम्पियाड्स की तैयारी करवाई जाएगी। एलन कोटा के तर्ज पर जबलपुर में भी पढ़ाई करवाई जाएगी। यही नहीं स्टूडेंट केयरिंग पर भी पूरा फोकस किया जाएगा। विद्यार्थियों को कोटा की तर्ज पर स्टडी मेटीरियल और बेस्ट फैकल्टीज का मार्गदर्शन उपलब्ध होगा, जिससे जो विद्यार्थी कोटा या जबलपुर से बाहर नहीं जा सकते वो यहीं रहकर अपने सपने पूरा कर सकें। स्टेट हेड कमल शर्मा ने बताया कि बच्चों को रेगुलर बेसिस पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और एलन ऐप के माध्यम से होम वर्क, ऑनलाइन डाउट और टेस्ट पेपर डिस्कशन और एनालिसिस भी करवाया जाएगा।
एलन जबलपुर के सेंटर हेड राकेश सिंह ने कहा कि हम कोटा जैसी एकेडमिक देने के लिए संकल्पित है और आने वाले समय में जबलपुर में ही पढ़कर बेहतरीन कॉलेजेस में डॉक्टर्स और इंजीनियर्स बनाने का कार्य होंगा।
.png)




टिप्पणियां