crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

EOW ने समिति प्रबंधक के घर की छापेमारी, भारी मात्रा में नकद-जेवर जब्त, जांच जार

7 मई 2022
1 मिनट पठन

छतरपुर। जबलपुर और सागर ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल छतरपुर में शनिवार को तड़के सुबह एक बार फिर से एक साथ कई जगह पर छापामार कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक पेप्टेक सिटी देरी गांव सागर रोड छतरपुर, बारीगढ़, जोगा गांव गौरीहार में एक साथ सागर और जबलपुर EOW की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। जिसमें सेवा सहकारी समिति बदौराकला जिला छतरपुर के सहायक समिति प्रबंधक प्राण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है।जानकारी की माने तो सहकारी समिति बदौराकला जिला छतरपुर के सहायक समिति प्रबंधक प्राण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के खिलाफ आय से 6 गुना अधिक संपत्ति की जानकारी मिली थी। जिसके बाद जबलपुर और सागर EOW की संयुक्त टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए 6 जगह पर एक साथ छापा मारा है। इधर आरोपी सहायक समिति प्रबंधक के घर से भारी मात्रा में नकदी के अलावा आलीशान मकान, दस्तावेज, वाहन और जेवर सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है

आरोपी सहायक समिति प्रबंधक पुराण सिंह भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर जबलपुर EOW के डीएसपी एवी सिंह द्वारा विवेचना तैयार की जा रही है। वहीं संपत्ति की जांच की जा रही है। ईओडब्ल्यू के सदस्यों की माने तो सर्च कार्रवाई के बाद संपत्ति का ब्यौरा पेश किया जाएगा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page