crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

आज रात 12 बजे के बाद बंद रहेगा दमोह नाका चौक से वाहनों का आवागमन. यातायात को किया जायेगा डायवर्ट.



जबलपुर। सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्यों के चलते दमोह नाका चौक को आज गुरुवार की रात 12 बजे के बाद वाहनों के आवागमन के लिये बंद कर दिया जायेगा। वाहनों के आवागमन को रोकने यहाँ हार्ड बेरिकेटिंग की जा रही है। इस मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों को अब डायवर्टेड रूट से गुजरना होगा।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री शिवेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुये बताया कि दमोह नाका चौक पर सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्य प्रगति पर है। अभी तक स्थानीय व्यवस्था के तहत कुछ हिस्से में सड़क और नाली निर्माण का कार्य कर लिया गया है, लेकिन ट्रैफिक के अत्यधिक दबाब होने की वजह से मशीनरी का मूवमेंट और आगे का निर्माण कार्य अब संभव नहीं हो सकेगा।

कार्यपालन यंत्री श्री सिंह ने बताया कि दमोह नाका चौक पर वाहनों के आवागमन को बंद करने और यातायात को डायवर्ट करने आज प्रशासन, यातायात पुलिस एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि के साथ स्थल का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान लिये गये निर्णय के मुताबिक आधारताल से दमोह नाका की तरफ आने वाले ट्रैफिक मेट्रो बस, हैवी व्हीकल, कार, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा आदि को गोहलपुर थाने से अमखेरा रोड से खजरी बायपास की ओर डायवर्ट किया जायेगा। इस ओर आने वाले दो पहिया वाहन शांति नगर चौक से दाहिने और डायवर्ट होते हुए पाटन मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसी प्रकार रानीताल चौक से दमोह नाका की ओर आने वाले ट्रैफिक मेट्रो बस, हैवी व्हीकल, कार, ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा आदि को बल्देवबाग चौक से एम आर-4 रोड की तरफ बाएं ओर मार्ग डायवर्ट किया जायेगा। इस मार्ग पर आने वाले दो पहिया वाहनों के लिये गोपाल आर्केड पिलर नम्बर 33 से बाईं ओर रुट डायवर्ट किया गया है।

जबकि, पाटन एवं आईएसबीटी चौक से दमोह नाका की तरफ आने वाले वाहन मेट्रो बस, हैवी व्हीकल, कार, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा आदि को आईएसबीटी से खजरी बायपास होते हुये अमखेरा रोड की ओर डायवर्सन रूट दिया गया है। इस मार्ग पर आने वाले दो पहिया वाहन मेट्रो हॉस्पिटल की बायीं ओर के डायवर्टेड रूट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page