crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

कब मिलेगा जल संकट से छुटकारा,केंद्र सरकार की योजना का नियमित रूप से कैसे मिलेगा लाभ


डिंडोरी देवांश भारत । जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत देवरा में जल संकट के चलते ग्राम वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है विभागीय स्तर पर ग्रामीणों के द्वारा संबंधितों के समक्ष अपनी समस्या रखी गई लेकिन आश्वासन के अलावा निराकरण विभाग की स्तर पर नहीं कराया गया जिसकी चलते लगातार जल संकट की स्थिति ग्राम पंचायत में बनी हुई है जिसका सामना ग्राम वासियों को करना पड़ रहा है ग्रामीणों की माने तो नलजल योजना कि लाइन अनेक स्थानों पर बिछी हुई है लेकिन जल जीवन मिशन में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही का ही परिणाम है जो केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन नल जल योजना के लाभ से ग्राम वासी वंचित हो रहे हैं नियमित रूप से ग्रामीणों को जिसका लाभ नहीं मिल पा रहा है पीएचई विभाग के ठेकेदार की कार्यप्रणाली ग्राम वासियों में आक्रोश उत्पन्न कर रही है पूर्व में भी जल संकट को लेकर ग्रामीण लामबंद हो जिले की वरिष्ठ अधिकारियों तक अपनी आवाज प्रखर कर चुके हैं बावजूद इसके स्थाई व्यवस्था के प्रयास विभागीय स्तर पर नहीं किए गए जिसका परिणाम मानसून अवधि में भी ग्रामीण जल संकट का सामना करने को मजबूर है तस्वीर देख अंदाज लगाया जा सकता है कि किस प्रकार ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page