crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

कांस्टेबल की परीक्षा देते पकड़ा गया बिहार का मुन्ना भाई

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 16 दिस॰ 2021
  • 2 मिनट पठन

जबलपुर। बिहार का मुन्ना भाई जबलपुर में केन्द्रीय सशस्त्र बल में कांस्टेबल बनने की परीक्षा , फर्जी दस्तेवज लगाकर दे रहा था। दो अलग अलग नाम से फार्म भर कर दो अलग-अलग आईडी लेकर पहुंचे युवक का भेद खुलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।माढ़ोताल टीआई रीना पांडे शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में जीडी कांस्टेबल की परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसका सेंटर एक कॉलेज को बनाया गया है। जहां बिहार का एक भाग दो प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा देने पहुंचा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर सभी दस्तावेज जप्त कर लिए। प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच में यह पता चला है कि बिहार निवासी युवक का नाम विवेक राज उर्फ अशुतोष है। आरोपी के पास से कक्षा दसवीं की बिहार बोर्ड की दो मार्कशीट मिली है, एक मार्कशीट में उसका नाम विवेक राज लिखा है जबकि दूसरी मार्कशीट में उसका नाम अशुतोष लिखा है। एक मार्कशीट में जन्म तारीख 1995 की है जबकि दूसरी में जन्म तारीख वर्ष 2000 की लिखी है। आरोपी ने परीक्षा में शामिल होने के लिए दोनों नाम से फ ार्म भरा था। एक में आधार कार्ड एवं दूसरे में वोटर आईडी कार्ड पहचान पत्र के रूप में प्रस्तुत किया था। पुलिस ने सभी दस्तावेज जप्त कर लिए है। आरोपी के खिलाफ धारा 420 का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर और पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई खुलासे हो सकते हैं। मामले की जांच और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page