जबलपुर में 20 सितंबर को होम स्टे, फार्म स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट पंजीयन शिविर एवं कार्यशाला
जबलपुर | होम स्टे ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी, मध्य प्रदेश एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के मार्गदर्शन में संभाग स्तरीय होम स्टे, फार्म स्टे, ग्राम स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के अंतर्गत पंजीयन शिविर एवं कार्यशाला* का आयोजन किया जा रहा है।
जिले के जिन नागरिकों के पास स्वयं का घर, फार्म हाउस, हेरिटेज होम या एयर बी एंड बी उपलब्ध हैं, वे अपने घर को मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की *होम स्टे योजना 2010 (संशोधित 2018), फार्म स्टे योजना एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना* से जोड़कर पर्यटन की मुख्य धारा से जुड़ सकते हैं और अपने बी एंड बी यूनिट को कानूनी तरीके से पंजीयन करवा कर अपने लिए रोजगार एवं आय बढ़ा सकते हैं।
इस कार्यशाला में MPTB अधिकारियों एवं संस्था द्वारा पंजीयन प्रक्रिया, निरीक्षण, सब्सिडी, परियोजना के लाभ एवं अतिथि पंजीयन की पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही मौके पर ही पंजीयन फॉर्म भरवाए जाएंगे।
दिनांक: 20 सितंबर 2026, शनिवार
समय: दोपहर 1:30 बजे से
स्थान: होटल कल्चुरी रेसीडेंसी, सिविल लाइन्स, जबलपुर
इस शिविर में जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर एवं अनूपपुर जिले के होम स्टे संचालक भाग ले सकते हैं।
सभी इच्छुक अपने घर/फार्म हाउस के फोटो, एवं स्वीकृत नक्शे इत्यादि के साथ शिविर में आएं।
आयोजक:
होम स्टे ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी, मध्य प्रदेश
.png)




टिप्पणियां