crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

कृषि विभाग शहपुरा ने किसानों के साथ मनाई किसान दिवस किसानों को दी गई कृषि से संबंधित जानकारी


शहपुरा - सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किसान दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें भारी संख्या में किसानों सहित जनप्रतिनिधि व संस्था के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कृषि अधिकारी गुमान सिंह के द्वारा किसानों को बताया गया कि बिना जुताई के सीधे बुवाई हैप्पीसीडर यंत्र के द्वारा करने से कम लागत में ज्यादा पैदावार किया जा सकता है । शाहपुरा क्षेत्र में हैप्पी सीडर से किसानों द्वारा फसल बोई गई किसानों को जाकर के दिखाया गया और किसानों को जागरूक किया गया। शहपुरा नगर के कृषि विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से किसान दिवस मनाया गया।

आयोजित कार्यक्रम में कृषि अधिकारी गुमान सिंह चौहान (कृषि विभाग) ने किसानो को जागरूक करते हुए बताया कि सरकार द्वारा किसानों के लिये अनेक लाभकारी योजनाए चलाई जा रही हैं, जिसमें किसान सम्मान निधि, किसान दुर्घटना बीमा, मिट्टी की जांच,

उन्नत बीजों एवं उर्वरकों की उपलब्धता जैसी सुविधायें शामिल हैं, लेकिन जानकारी किसान जानकारी के अभाव में इन अगल सुविधाओं का लाभ नही ले पाते। कृषि अधिकारी गुमान सिंह ने अधिक से अधिक किसानों को सरकारी सुविधाए लेने की अपील की।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page