crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

घर की छत पर टहल रहे युवक को उतारा मौत के घाट, अरोपी फरार

17 दिस॰ 2021
1 मिनट पठन

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र के अंर्तगत पंचमठा मंदिर के पीछे रहने वाले ताम्रकर परिवार के घर की छत पर देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब वहा 30 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक घर की छत पर टहल रहा था। तभी आरोपियो ने पूरी घटना को 5 मिनिट में अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को जांच में लिया और शव को पीएम के लिए भिजवाया। वही गढ़ा पुलिस के अनुसार उन्हें रात 12 बजे कट्रोस रुम से सूचना मिली कि गढ़ा पचमठा मंदिर में एक युवक की हत्या कर दी गई है। जब गढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची तो मंदिर के पीछे 30 वर्षीय सुमित गुप्ता खून से लथपथ हालात में मृत पड़ा। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सुमित से मिलने 3 युवक आए थे और सुमित और 3 युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। गढ़ा पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि युवक की हत्या करने वाले जान पहचान के थे। क्योंकि मृतक छत पर कितने बजे जाएगा और उसके घर में कौन-कौन है इसकी पूरी जानकारी थी। जान-पहचान वाले व्यक्तियों ने घटना को अंजाम दिया।युवक का घर और पचमढ़ा मंदिर की दूरी 100 मीटर है। जिस वक्त वारदात हुई उस समय क्षेत्रीय लोग घर के अंदर हो चुकें थे। क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मचा जब कुछ लोगों कीे दौड़ने की आवाज आई। कुछ लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो सुमित के घर से तीन से चार युवक भागते नजर आए। बाद में लोगों का पता चला कि सुमित की हत्या कर दी गई है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page