जबलपुर को बड़ी सौगात: 23 अगस्त को खुलेगा प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर
- News Writer

- 21 अग॰
- 2 मिनट पठन
जबलपुर को बड़ी सौगात: 23 अगस्त को खुलेगा प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर
जबलपुर वासियों को जल्द ही ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर 23 अगस्त को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। करीब 7 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर पर सफर महज 6–7 मिनट में पूरा होगा, जबकि अभी यही दूरी तय करने में 25 से 40 मिनट तक लग जाते हैं। 12 मीटर ऊंचा यह फ्लाईओवर न सिर्फ़ यातायात को आसान बनाएगा बल्कि शहर की खूबसूरती का भी शानदार नज़ारा देगा।
निर्माण और खासियतें
यह प्रदेश का पहला प्रोजेक्ट है जो केंद्रीय सड़क निधि (CRF) से बनाया गया है।
फ्लाईओवर के निर्माण में ₹1,232 करोड़ खर्च हुए और इसे पूरा होने में लगभग 4 साल लगे।
इसमें 3 लेन और 12 मीटर चौड़ी सड़क बनाई गई है।
12 स्थानों पर डिजिटल सिग्नल लगाए गए हैं ताकि रात के समय भी ड्राइविंग आसान रहे।
ईंधन की खपत में कमी आएगी और प्रदूषण भी घटेगा।
लोकार्पण कार्यक्रम
23 अगस्त को दोपहर 11:30 बजे इस फ्लाईओवर का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। मुख्य आयोजन महानद्दा फ्लाईओवर स्थल पर होगा।
शहर के लिए मील का पत्थर
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि 2004 में इस फ्लाईओवर का सपना देखा गया था, जो अब जाकर पूरा हुआ है। पहले दमोहनाका से मदन महल तक पहुंचने में 40–45 मिनट लगते थे, लेकिन अब यह दूरी कुछ ही मिनटों में तय की जा सकेगी। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ ट्रैफिक की समस्या को कम करेगा बल्कि जबलपुर को महानगरीय स्वरूप देने में अहम भूमिका निभाएगा।
.png)










टिप्पणियां