crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर कांग्रेस ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की135वी जयंती ।


जबलपुर - जबलपुर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू की 135 वीं जयंती आज नेहरू पार्क में कांग्रेस ने मनाई, इस अवसर पर सबसे पहले नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत शत नमन किया गया, उसके बाद एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने पंडित जी की जीवनी और उनके द्वारा देश के निर्माण में उनके अभूतपूर्व भूमिका पर प्रकाश डाला। वर्तमान में जो सत्ता में लोग बैठे है, नेहरू जी के प्रति उनके जो विचार है उस पर गंभीर चिंतन की जरूरत और उस दुषप्रचार को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। नगर कांग्रेस कमेटी ने भविष्य में नेहरू जी देश के महानायकों की जंयती पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की बात कही ताकि देश का युवा पीढ़ी उनके बारे में ना सिर्फ ज्यादा से ज्यादा जान सके बल्कि वर्तमान में जो राजनैतिक वातावरण चल रहा या सत्ता के लिए जानबूझकर चलाया जा रहा है उस झूठ से भी युवा पीढ़ी सतर्क रहे।

संगोष्ठी के दौरान नेहरू जी के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है इस पर भी वक्ताओं ने प्रकाश डाला।


इस दौरान विधायक लखन घनघोरिया,कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, झल्ले लाल जैन, विवेक अवस्थी, वरिष्ठ नेता भगत राम, प्रशांत मिश्रा, वरिष्ठ महिला नेत्री बलविदर मान, राधा गुप्ता, इंदु सोनकर , रीतेश गुप्ता, प्रवेश चौहान, विष्णु विनोदिया , सत्येंद्र पचौरी, भाग्यश्री गोस्वामी, विक्की सोनकर, रमबल विशवकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।



जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page