crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर नगर निगम के तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ के संरक्षक

28 मई 2025
2 मिनट पठन

जबलपुर - जबलपुर नगर निगम के तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ के संरक्षक मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव पंडित एडवोकेट राम दुबे जी मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन सचिव कपिल दुबे कॉरपोरेशन कर्मचारी फैडरेशन के संरक्षक विजय दुबे फील्ड वर्कर्स कर्मचारी फैडरेशन के संरक्षक के के दुबे मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अनिल तिवारी जिला सचिव बसंत पांडे इकाई अध्यक्ष मुकेश रजक सचिवों की रमेश मिश्रा मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री राकेश समुद्र समुंद्रे आपके माध्यम से यह बता देना चाहते हैं कि

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार नगर निगम जबलपुर के समस्त 57 कर्मचारियों को 2003 से समस्त लाभ और पदोन्नति दिए जाने के माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश के निर्देश को सहमति प्रदान करते हुए नगर निगम के दावे को खारिज कर दिया है, निगम प्रशासन के अनुसार चार मामलों पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने निगम के दावे को हरित कर दिया है जिसमें यह स्पष्ट कर दिया है कि इससे संबंधित प्रकरणों को खारिज किया जाता है नगर निगम जबलपुर द्वारा आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई । जबलपुर नगर निगम के राजस्व का बुरा हाल है,संपूर्ण राजस्व साल भर कार्य करने के बाद भी नगर निगम के आदेशों की अवमानना का दंश झेलता रहता है ठेके पर आए कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों का प्रभार दे दिया जाता है इन ठेके के कर्मचारियों की गलती का दुष्प्रभाव नियमित कर्मचारियों को झेलना पड़ता है जैसे कि जो नंबर 11 के राजस्व निरीक्षक और सैकड़ो ऐसे ही प्रकरण सामने आए हैं, किसी भी बाहरी व्यक्ति के कहने पर निगम प्रशासन कर्मचारियों का स्थानांतरण कर देता है, निगम के राजस्व अमले को या निगम के कर्मचारियों को कभी प्रोत्साहित नहीं किया जाता , अपितु दंड जरूर दिया जाता है ,जिससे अब नगर निगम का कर्मचारी भारी रोश में है,अब वह यह दंश झेलने को तैयार नहीं । हमारी मांग है 2 जून तक हमारी मांग पूर्ण नहीं होती है तो 3 जून से नगर निगम में संपूर्ण काम बंद हड़ताल जैसे आंदोलन के लिए हम बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी निगम प्रशासन की स्वयं की होगी ।

जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page