crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर में अंधविश्वास-जादू टोने के शक में 10 दिन के अदंर 3 हत्या

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 29 अप्रैल 2022
  • 2 मिनट पठन

जबलपुर। भारत मे आज भी लोग जादू टोना जैसी अंधविश्वास चीजो पर भरोसा करते है। यही जादू टोना कई बार शक में जान भी ले लेता है। बात करे अगर संस्कारधानी जबलपुर की तो यहां महज 10 दिन के भीतर 3 हत्या जादू टोने के शक में हुई है। और यह हत्या आदिवासी इलाका कुंडम सहित माढ़ोताल और खमरिया में हुई सभी हत्या के पीछे जादू टोने का अंधविश्वास बताया जा रहा है। जहां कुंडम में गुनिया की हत्या कर लाश को पेड़ में टांग दिया गया था। जादू टोने के शक पर कुंडम में 50 साल के गुनिया की हत्या कर शव को पेड़ पर टांग दिया। कुंडम थाना के उचेहरा में 10 अप्रैल को गुनिया सुनील बरकड़े की हत्या हुई थी। सुनील की हत्या की वजह झाड़ फूंक थी, हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि जवारे विसर्जन के दौरान मुन्नू और फूल सहाय के परिवार में दो बच्चियों को भाव आ गया था और इसी भाव को उतारने के लिए दोनों बच्चियों को लेकर सुनील बरकड़े के पास लेकर पहुंचे और बच्चों के भाव उतारने को कहा पर जब बच्चियां ठीक नही हुई तो दोनो ने मिलकर गुनिया सुनील की हत्या कर दी।


20 अप्रैल को जादू टोना के शक पर पोता ने दादा की हत्या कर दी

माढ़ोताल इलाके में 71 वर्षीय नेतराम अहिरवार का कत्ल उनके पोते ने ही किया है। पोते को शक था कि दादा जादू टोना करते हैं इसलिए उसके बच्चे नहीं हो पा रहे हैं। पोते ने दादा पर तलवार से 17 बार वार करते हुए जान ले ली। पुलिस ने मृतक नेतराम अहिरवार के पोते संदीप अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी संदीप अहिरवार ने जादू टोने के अंधविश्वास के कारण हत्या करने की बात कबूल की है।


खमरिया में सिरफिरे ने बुजुर्ग दम्पति पर किया हमला

खमरिया में कपिल यादव नाम के व्यक्ति ने बुजुर्ग दम्पति पर तलवार से हमला कर दिया था। घटना में महिला की मौत हो गई थी जबकि उनके पति की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्यारे कपिल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कपिल यादव को शक था कि दोनों झाड़ फूक करते है इसलिए वह एवं उसका परिवार परेशान रहता है। पुलिस ने जादू टोने से जुड़े सभी हत्या के मामलों का खुलासा करते हुए आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि अंधविश्वास में व्यक्ति सोचने समझने की क्षमता खो देता है और जादू टोने की जद में फंसकर हत्या जैसी घटना को अंजाम दे दिया करता है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मनोचिकित्सक बताते है कि अंधविश्वास जादू टोने की प्रवत्ति अलग अलग तरह की होती है। डॉक्टरो की माने तो अगर किसी व्यक्ति में जादू टोने, झाड़ फूंक को लेकर वहम होता है तो वह दिमागी बीमारी होती है जिसे की सीजोफोनिया-डिसऑर्डर कहते हैं। इस बीमारी में व्यक्ति विशेष को वहम की स्थिति बन जाती है जिससे वह जादू टोना और झाड़-फूंक समझता है और कई बार वह गंभीर अपराधों को भी अंजाम देता है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page