crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर में आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 एवं जी.एफ.सी. स्टार रेटिंग की तैयारियों का जायजा लेने मानस भवन के मिनी हॉल में ली गई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक


जबलपुर - निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार एवं एस.बी.एम. नोडल अधिकारी उपायुक्त संभव अयाची के मार्गदर्शन में आज स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जयसवाल एवं एस.बी.एम. सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा के द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 एवं जी.एफ.सी. स्टार रेटिंग की तैयारियों का जायजा लेने मानस भवन के मिनी हॉल में स्वास्थ्य विभाग के सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं सबंधित सभी कंसल्टेंट की समीक्षा बैठक ली गयी। समीक्षा बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 एवं जी.एफ.सी. स्टार रेटिंग के सभी मापदंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया की विगत वर्ष जबलपुर नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में 13वाँ स्थान एवं जी.एफ.सी. स्टार रेटिंग में थ्री स्टार प्राप्त किया था। इस बार हमारा शहर स्वच्छ सर्वेक्षण एवं जी.एफ.सी. स्टार रेटिंग में और भी अच्छा प्रदर्शन करें। इसके लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 एवं जी.एफ.सी. स्टार रेटिंग दोनों की टूलकिट के अनुसार सभी को विस्तार से समझाया गया।

जिसके तहत वार्डवार ब्यूटीफीकेशन पॉइंट के तहत होने वाले सभी बिन्दुओ, संभाग के सभी व्यापारिक, रहवासी क्षेत्र के सभी बिन्दुओं, तालाबों, नाला-नालियों, एजुकेशनल इंस्टिट्यूट, बल्क वेस्ट जनरेटर (बड़े होटल्स एवं रेस्टोरेंट) के सभी बिन्दुओं पर क्रमवार चर्चा कर पिछले साल के तरह ही इस साल भी अभी से जमीनी स्तर की तैयारियों पर कार्य करने के निर्देश दिए साथ ही साथ शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु भी शहर में अलग-अलग गतिविधि करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल ने दिए। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि कचरा जलाते हुए पाए जाने पर, सी एंड डी वेस्ट पाए जाने पर, सिंगल यूज़ प्लास्टिक उपयोग करते पाए जाने पर एवं पराली जलाते हुए पाए जाने पर चालानी कार्यवाही करने के साथ-साथ सभी नागरिकों को जागरूक भी करें। समीक्षा बैठक में स्मार्ट सिटी लिमिटेड से अंकुर खरे, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सुनील गुजराती, अनिल बारी, धर्मेन्द्र राज, अर्जुन यादव, पोला राव, सभी संभाग के सभी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, आदित्य कंसल्टेंसी एवं नगर निगम की स्वच्छता टीम भी उपस्थित रही।


जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page