crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर में एवी प्राइम की डीलर मीट, 200 से अधिक डीलर्स जुटे; कूलर असेंबलिंग अब कंपनी खुद करेगी

2 घंटे पहले
2 मिनट पठन

जबलपुर। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड एवी प्राइम ने शुक्रवार को जबलपुर के होटल सोन एलिजे में डीलर मीट का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के 200 से अधिक डीलर्स शामिल हुए। कार्यक्रम में कंपनी की नई उत्पाद श्रृंखला प्रदर्शित की गई। आगामी दीपावली और त्योहारी सीजन को देखते हुए डीलर्स ने कंपनी के उत्पादों में रुचि दिखाई और बड़ी संख्या में अग्रिम बुकिंग भी की।


कार्यक्रम की शुरुआत जबलपुर के सी एंड एफ एवं डिस्ट्रीब्यूटर जय सेल्यूलर की ओर से डीलर्स और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद एवी प्राइम की विभिन्न उत्पाद श्रेणियों की जानकारी दी गई। डीलर्स को उत्पादों की विशेषताओं, आगामी सीजन की योजनाओं और कंपनी की व्यावसायिक रणनीति से अवगत कराया गया।


एवी प्राइम ने इस दौरान अपनी विनिर्माण क्षमता को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की। कंपनी ने इसी वर्ष दिल्ली के नरेला में अपनी अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई शुरू की है। यहां एलईडी टीवी, सीलिंग फैन और फर्राटा फैन की रेंज का भारत में स्वयं निर्माण किया जा रहा है। कंपनी के निदेशक आशीष जैन ने बताया कि आगामी कूलर सीजन से कूलर के सभी मॉडलों की असेंबलिंग भी कंपनी अपने स्तर पर करेगी।


कंपनी के अनुसार, इन-हाउस असेंबलिंग से उत्पादन प्रक्रिया और गुणवत्ता पर बेहतर नियंत्रण रखने के साथ बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। कंपनी का फोकस भारतीय बाजार की जरूरतों के अनुसार उत्पाद उपलब्ध कराने और अपने विनिर्माण आधार को मजबूत करने पर है।


डीलर मीट में कंपनी के निदेशक आशीष जैन ने डीलर्स के लिए विभिन्न व्यावसायिक योजनाओं और स्कीम्स की जानकारी दी। उन्होंने कंपनी के सर्विस नेटवर्क के विस्तार और ग्राहकों को बेहतर बिक्री-पश्चात सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया। डीलर्स और ग्राहकों की सुविधा के लिए एवी प्राइम के नए आधिकारिक सर्विस चैनल के शुभारंभ की घोषणा की गई।


कार्यक्रम में बजाज फाइनेंस की विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी भी डीलर्स को दी गई। इसके माध्यम से ग्राहकों को आसान वित्तीय विकल्प उपलब्ध कराने और उत्पादों की खरीद प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने पर चर्चा हुई।


डीलर मीट के समापन पर डीलर्स ने एवी प्राइम की नई उत्पाद श्रृंखला, विनिर्माण क्षमता, सर्विस नेटवर्क और व्यावसायिक जनाओं की सराहना की। कंपनी के अनुसार, जबलपुर में आयोजित यह डीलर मीट आगामी त्योहारी सीजन के लिए डीलर नेटवर्क को मजबूत करने और कंपनी के साथ व्यावसायिक संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page