crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर में चार दिन से फ्लैट से आ रही थी बदबू, दरवाजा तोड़ा तो नेत्र चिकित्सक की कमरे में मिली लाश

3 दिस॰ 2021
1 मिनट पठन


जबलपुर। जबलपुर के सिविल लाइंस स्थित अप्सरा अपार्टमेंट में नेत्र चिकित्सक की रात को बंद कमरे से लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई।नेत्र चिकित्सक के कमरे से चार दिन से दुर्गंध आ रहा थी। जब पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर सिविल लाइंस पुलिस ने परिवार के निकट लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर देखा तो कमरे में लाश थी। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका बताई जा रही है।

सिविल लाइंस टीआई हिना खान के मुताबिक मदुरै व बेंगलुरू में प्रसिद्ध रहे डॉ दिनेश साहू दीक्षितपुरा के प्रतिष्ठित साहू परिवार में जन्मे थे। डॉ दिनेश साहू ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई के बाद मदुरै में नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दी और इसके बाद बेंगलुरू चले गए थे।58 वर्षीय डॉ साहू का बड़ा परिवार है और निवाड़गंज के गल्ला बाजार में उनके परिजनों का कारोबार है। वे बेंगलुरू से आने के बाद सिविल लाइंस स्थित फ्लैट में रहने लगे थे। पुलिस ने उनके परिजनों की मौजूदगी में शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए जांच में लिया है।

दीक्षितपुरा में था प्राइवेट क्लीनिक

वर्तमान में डॉक्टर दिनेश साहू दीक्षितपुरा में प्राइवेट क्लीनिक चला रहे थे। चार दिनों से उनका फ्लैट बंद था और वे क्लीनिक भी नहीं जा रहे थे। बदबू आने के बाद पड़ोसियों की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची और परिवार के लोगों को मौके पर बुलवाया। इसके बाद फ्लैट का दरवाजा तोड़ा गया। प्रभारी थाना प्रभारी ट्रेनी डीएसपी हिना खान के मुताबिक पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page