crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर में पुलिया निर्माण के चलते दूसरे दिन भी बंद रहा घंटाघर- तैयबअली चौक मार्ग


जबलपुर। घंटाघर स्थित मजिस्द के पास पुलिया निर्माण और फिर सड़क का डामलीकरण कार्य कराए जाने के चलते गुरूवार को दूसरे दिन भी घंटाघर- तैयबअली चौक मार्ग बंद रहा। तैयब अली चौक से न तो कोई वाहन घंटाघर की तरफ जा पाया न वहां से आ पाया। नागरिकों को दूसरे भी दिन कलेक्ट्रेट व ओमती क्षेत्र पहुंचने के लिए लंबा फेरा लगाना पड़ा। मेट्रो,आटो सहित कार, दो पहिया वाहन चालकों को कलेक्ट्रेट व हाईकोर्ट पहुंचने के लिए नौदरा ब्रिज से क्राइस्ट चर्च स्कूल होकर पर्यटन तिराहे की तरफ से जाना पड़ा। जबकि वहां से आने वालों ने भी इसी मार्ग काे अपनाया। जिसके कारण इस मार्ग पर यातायात का दबाव अचानक बढ़ गया। कलेक्ट्रेट चौराहे पर आज भी कई बार जाम के हालात बनते रहे। इसके अलावा करमंचद चौक से होकर ओमती, कलेक्ट्रेट हाईकोर्ट रोड पर भी यातायात का दबाव बढ़ा रहा। पुलिया का किया जा रहा निर्माण

बताया जाता है कि मजिस्द के पास पुलिया को नए सिरे से बनाया जा रहा है। जिसके कारण पूरी सड़क ही बंद करनी पड़ी। ये अलग बात है कि अभी तक सड़क के डामलीकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। पुलिया निर्माण के बाद सड़क निर्माण शुरू करने में अभी दो-तीन दिन और लगेंगे। यानी अभी तीन-चार दिन घंटाघर मार्ग आवागमन के लिए बंद रहेगा। पैदल आ जा सकेंगे

सहायक यंत्री बाहुबली जैन ने बताया कि पुलिया निर्माण के कारण सड़क बंद की गई है। लेकिन जिन लोगों के घर घंटाघर से तेयबअली चौक के बीच में है वे दो पहिया वाहनों से अपने घर आ-जा सकते हैं। सड़क का डामलीकरण कराए जाने के बाद भी वे पैदल आ-जा सकेंगे। स्कूली विद्यार्थियों को भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। घंटाघर- तैयबअली चौक - 450 मीटर लंबी 18 मीटर चौड़ी बन रही स्मार्ट रोड - 6 करोड़ 30 लाख रुपये है निर्माण लागत - भूमिगत सीवरलाइन, बिजली लाइन भी डाली जा रही। - फुटपाथ भी भी बनाए जाएंगे

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page