crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर में भेड़ाघाट का धुआंधार जल प्रपात देख अभिभूत हुए राज्यपाल

8 दिस॰ 2021
1 मिनट पठन

जबलपुर। मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल बुधवार की सुबह संगमरमरीय वादियों में पहुंचे। भेड़ाघाट के धुआंधार को देखकर अभिभूत हो गए। उन्होंने काफी वक्त यहां गुजारा। इस दौरान उन्होंने भेड़ाघाट की संगमरमरी वादियों को निहारा और यहां की व्यवस्थाओं को पर्यटन के लिहाज से बेहतर बताया। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने उन्हें यहां पर चल रहीं पर्यटन गतिविधियों की जानकारी देते हुए यहां के इतिहास के बारे में बताया। साथ ही भेड़ाघाट के विकास के लिए तैयार शासकीय योजनाओं की भी उन्हें जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर कर्मवीर शर्मा समेत कई अधिकारी भी उनके साथ भेड़ाघाट और धुंआधार की वादियों को निहारा। इस बीच भेड़ाघाट में कलेक्टर ने उन्हें भेड़ाघाट की जीवंतवादियों की तस्वीर भेंट की। दरअसल राज्यपाल सुबह 9 बजे अतिथि गृह से भेड़ाघाट के लिए रवाना हो गए थे। ज्ञात हो कि 7 दिसंबर को राज्यपाल सड़क मार्ग से जबलपुर आए थे। यहां वे आइसीएमआर के अतिथि गृह में ठहरे। बीती शाम उन्होंने ग्वारीघाट में नर्मदा आरती की। करीब एक घंटे तक नर्मदा आरती के बाद उन्होंने स्थानीय पुजारियों से आरती के संदर्भ में चर्चा की। आरती के संयोजक ओमकार दुबे ने बताया कि पिछले 10 साल से आरती का आयोजन हो रहा है। इस दौरान अधिकारियों के साथ भी महामहिम ने चर्चा की। यहां भी नर्मदा आरती की भव्यता देखकर प्रसन्न हो गए। उसके पश्चात वो वापस अतिथि गृह आ गए। इसके पश्चात वापस अतिथि गृह आएंगे। सुबह 11 बजे नेशनल इंस्टीट्यूट आफ रिसर्च इन ट्राइबल हेल्थ का भ्रमण करेंगे और दोपहर दो बजे डुमना से भोपाल रवाना हो जाएंगे।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page