crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर स्पोर्ट्स क्लब में पूर्व पार्षद के भाई सहित नौ जुआरियों को पुलिस ने दबोचा

24 नव॰ 2021
1 मिनट पठन

जबलपुर स्पोर्ट्स क्लब परिसर में जुआ फड़ संचालित हो रहा था। एसपी की स्पेशल टीम ने दबिश देकर मौके से कांग्रेस के पूर्व पार्षद रहे ताहिर अली के भाई मजहर अली सहित 8 अन्य आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से 1.80 लाख रुपए, 12 मोबाइल जब्त हुए हैं। पुलिस की कार्रवाइ से हड़कंप मचा रहा।

सीएसपी तुषार सिंह की अगुवाई में एसपी की स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना पर 23 नवंबर को स्पोर्ट्स क्लब में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरआई सौरव तिवारी और गोराबाजार थाने के एसआई इकबाल बहादुर भी पहुंचे थे। टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार स्पोर्टस क्लब के पीछे बने कमरे में दबिश दी।

पार्षद के भाई मजहर सहित नौ मिले

सीएसपी तुषार सिंह के मुताबिक कार्रवाई के दौरान मौके पर मजहर अली निवासी बड़ी खेरमाई भी मौजूद मिला। महजर पूर्व कांग्रेस पार्षद रहे ताहिर अली का भाई है। वहीं अन्य जुआरियों में भानतलैया निवासी आबिद खान, गलगला शंकर मंदिर निवासी संस्कार केशरवानी, पेंटीनाका निवासी वंश जैन, बढ़ई मोहल्ला फूटाताल निवासी वंश जैन, अब्दुल हमीद, लालमाटी कांचघर निवासी राजेश सतवानी, सिंधी कैम्प निवासी मोहसिन खान, जदुआ कुंआ भानतलैया निवासी मोईन खान और गोराबाजार कलारी के पीछे निवासी सचिन यादव जुआ खेलते हुए मिले। आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्‌डी, 1.80 लाख रुपए, 12 मोबाइल जब्त किए। सभी के खिलाफ गोराबाजार में जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page