crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 76 पौधों का रोपण

2 मिनट पहले
1 मिनट पठन

देवांश भारत जबलपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत पूर्व महापौर एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू जी के द्वारा विजय नगर स्थित पार्क में 76 पौधों का रोपण किया गया।


इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा, संस्कार और संरक्षण के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।


पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व एम.आई.सी. सदस्य दीप महदेले, नीरज वर्मा, दीपांशु महदेले, डॉ. शुभम अवस्थी, असीम पटेल, महेंद्र रैकवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page