crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जल्द बदलेगा मप्र का मौसम, 13 जिलों में बारिश के आसार

22 नव॰ 2021
1 मिनट पठन

भोपाल । मध्य प्रदेश में अरब सागर से मिल रही नमी के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, शहडोल और होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई है। एमपी मौसम विभाग ने 22 नवंबर 2021 को पश्चिम विक्षोभ के कारण 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वही मंगलवार के बाद मौसम के साफ होने और ठंड बढ़ने के आसार भी है। मौसम विभाग की मानें वर्तमान में दक्षिणी पूर्वी अरब सागर से राजस्थान तक एक अति कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे होते हुए एक द्रोणिका भी गुजर रही है, जिसके चलते रविवार को दक्षिणी पूर्वी मध्य प्रदेश के मंडला, बैतूल, सिवनी, बालाघाट,जबलपुर आदि जिलों बारिश देखने को मिली। तो वही भोपाल-इंदौर में बादल छाए रहे। मंगलवार से इंदौर में बादल छंटेंगे और फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर बढ़ेगा। पश्चिम विक्षोभ के चलते प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में हल्की बारिश के चलते वातावरण में ठंड और नमी बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज 22 नवंबर 2021 को होशंगाबाद संभाग के जिलों,खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में बारिश की संभावना है। वही 16 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।वही इंदौर में 20 नवंबर तक बारिश का असर रहेगा ।आज रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 21 नवंबर के बाद इंदौर में ठंड के साथ कोहरे का असर भी दिखाई देगा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page