crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जिला अस्पताल के समस्त सफाई कर्मचारियों की आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू.......

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 4 मार्च 2022
  • 1 मिनट पठन

जिला अस्पताल के समस्त सफाई कर्मचारियों की आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू.......



टीकमगढ़ ! जिला अस्पताल टीकमगढ़ में काम करने वाले समस्त सफाई कर्मचारियों आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है,,2 साल से पीएफ का पैसा ना मिलने के कारण सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल,,कई बार शिकायत के बाद भी नही मिला पीएफ का पैसा,,जब तक मांग पूरी नही होती तब तक कर्मचारियों की जारी रहेगी हड़ताल......



वीओ - जानकारी देते हुए किशोरी वाल्मीकि ने बताया कि जिला अस्पताल का सफाई का ठेका कामथेन ग्रुप ऑफ कम्पनी इंदौर के पास है जिसमे टीकमगढ़ जिला अस्पताल में लगभग 52 लोग काम करते है जिसमे 14 महिलाएं और 38 पुरुष काम कर रहे है,,किशोरी वाल्मीक ने बताया कि हम लोग ठेके में कई साल से काम कर रहे है लेकिन पिछले दो साल है हम लोगो का पीएफ का पैसा नही आया है जिनकी शिकायत हम कई बार कंपनी के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल सिविल सर्जन,सीएमएचओ और टीकमगढ़ कलेक्टर से कर चुके है और हमे हमेशा अश्वासन ही मिला है,,किशोरी वाल्मीक ने बताया कि आज दिनांक से हम सभी लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है जब तक हम सब का पीएफ का पैसा नही मिलता तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे......


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page