crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जबलपुर से मंडला तक "हेरिटेज वॉक मोटर साइकिल रैली" का आयोजन


देवांश भारत जबलपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीदों राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह की स्मृति को समर्पित एक विशेष _हेरिटेज वॉक मोटर साइकिल रैली_ का आयोजन किया जा रहा है।


यह रैली जबलपुर स्थित राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह संग्रहालय से प्रारंभ होकर रामनगर चौगान, मंडला तक जाएगी।


इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी गौरव, संस्कृति एवं स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना तथा मध्य प्रदेश के हेरिटेज एवं इको टूरिज्म को बढ़ावा देना है।


आयोजन विवरण

  1. मार्गदर्शन एवं सहयोग: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड

  2. संयोजन: ईवी होम स्टे ऑनर्स वेलफेयर सोसाइटी, मध्य प्रदेश


सहयोगी संस्थाएं

1. बाइक राइडर क्लब - द स्टारों लार्ड

2. एसोसिएशन ऑफ एडवेंचर एंड रॉक क्लाइंबिंग इंडिया

3. जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद

4. मंडला जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद


रैली के दौरान प्रतिभागी राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को नमन करते हुए आदिवासी संस्कृति, लोक कला एवं क्षेत्रीय पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार भी करेंगे।



विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर "राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह संग्रहालय, जबलपुर" से

"रामनगर चौगान, मंडला" तक हेरिटेज वॉक मोटर साइकिल रैली आयोजित की जा रही है।


आयोजक: होम स्टे ऑनर्स वेलफेयर सोसाइटी म.प्र.


मार्गदर्शन: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड


विशेष सहयोग: द स्टॉर्म लार्डस बाइक क्लब जबलपुर, एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड रॉक क्लाइंबिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया, जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद एवं मंडला जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, प्रदान पी एस ओ मंडला


उद्देश्य: आदिवासी गौरव, संस्कृति एवं हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा

ग्रामीण पर्यटन एवं ग्रामीण होम स्टे में युवा पीढ़ी को रात्रि विश्राम के साथ आदिवासी ग्रामीण खान पान, सत्कार एवं आतिथ्य सेवाओं से परिचय एवं प्रसार

फ्लैग ऑफ - रैली को जबलपुर से झंडा दिखाकर रैली का शुभारंभ

माननीय श्री राघवेंद्र सिंह जी आईएएस कलेक्टर जबलपुर डॉ डी पी सिंह डायरेक्टर स्किल एवं ट्रेनिंग एम पी टूरिज्म बोर्ड डॉ एस के श्रीवास्तव संयुक्त संचालक साहसिक पर्यटन एम पी टूरिज्म बोर्ड श्री पीयूष दुबे संयुक्त कलेक्टर जबलपुर श्री नवीन शर्मा जी रीजनल मैनेजर एम पी पर्यटन विकास निगम जबलपुर एवं मंडला में रैली का स्वागत एवं फ्लैग ऑफ राम नगर के लिए माननीय कलेक्टर मंडला एवं जिला पंचायत सी ई ओ तथा जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद मंडला के पदाधिकारीयों द्वारा किया जाएगा ।

सम्पूर्ण बाइक रैली रात्रि में रामनगर के पर्यटन ग्रेम चौगान में विश्राम करके अगले दिन jabalpur वापसी करेगी जहाँ स्मार्ट सिटी के राइट टाउन स्थित ऑडिटोरियम में सम्मानित किया जाएगा

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page