crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जेल में हुआ भगवान श्री कृष्ण का जन्म, भक्ति में झूमे बंदी - श्री कृष्ण के लिए कैदियों ने बनाया केक, सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज के प्रवचनो से बंदियों में जागृत हो रही भक्ति


जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्री कृष्ण का प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कारागार में भगवान के अवतार लेते ही बंदी भक्ति में झूम उठे। श्री नंदलाल के बधाई गीतों पर सभी ने जमकर नृत्य किया। कैदियों ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर केक बनाया और भगवान को अर्पित किया। कथावाचक शिव मंदिर कचनार सिटी (बड़े शंकर जी) के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने व्यासपीठ से भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा के साथ साथ गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार का वर्णन किया। इसके साथ ही बंदियों के आध्यात्मिक उत्थान के लिए तत्वज्ञान से परिपूर्ण हृदय परिवर्तन करने वाले अनेक प्रसंग सुनाए। जिससे बंदियों के मन की अपराधिक प्रवृत्ति समाप्त हो और वह सत्य, धर्म तथा अहिंसा के मार्ग पर चलें। शास्त्री जी के प्रवचन सुनकर बंदियों के मन में भक्ति जागृत हो रही है और वह अपनी दिनचर्या में आध्यात्मिक बदलाव ला रहे। जेल अधिकारी भी बंदियों के आध्यात्मिक परिवर्तन से प्रभावित हैं।

कथा में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में शास्त्री जी का स्वागत उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने किया। उप जेल अधीक्षक रूपाली मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक अंजू मिश्रा, प्रशांत चौहान, हिमांशु तिवारी एवं ओम प्रकाश दुबे ने आरती की। पूजन कार्य पंडित अमित उपाध्याय ने संपन्न कराया। इस दौरान जेल के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


जेल में छाई खुशी -

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने केक काटकर भगवान को अर्पित किया। जेल के अधिकारी कर्मचारियों के साथ बंदियों ने श्री कृष्ण भगवान के जयकारे लगाए। कन्हैया के जयकारों से समूचा जेल परिसर गूंज उठा और पूरे जेल में खुशी का माहौल बन गया। शिवा विश्वकर्मा के भक्ति गीतों पर बंदियों ने जमकर नृत्य किया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page