crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया



जबलपुर । द्वारका नगर लालमाटी जबलपुर के वरिष्ठ समाजसेवी स्व. मनोहर लाल झामनदास जी की मृत्यु झोलाछाप नकली डॉ.अशोक पी. सी. विश्वकर्मा के गलत व लापरवाही पूर्वक किये गए इलाज के कारण 10 जनवरी 2024 को हुई थी।*

उनकी मौत के जिम्मेदार डॉ अशोक विश्वकर्मा के खिलाफ शिकायत थाना घमापुर जबलपुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला जबलपुर को दिनांक 9/2/24 को की गई थी।मृतक के पुत्र संजय तोतलानी की शिकायत पर थाना घमापुर पुलिस के डॉक्टर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज पर कार्रवाई कर पुलिस थाना घमापुर के द्वारा फर्जी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से सिंधी जनरल पंचायत द्वारका नगर जबलपुर के अध्यक्ष श्री मनोहर झामनदास जी की म्रत्यु हो गई थी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page