डबरा में लव-जिहाद का खौफनाक मामला आया सामने , देवरों और मौलाना ने किया बलात्कार

ग्वालियर के डबरा में लव जिहाद का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर 26 वर्षीय हिंदू युवती से मंदिर में शादी और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद इस्लाम कबूल कराने के लिए दबाव बनाया गया, नही मानने पर अपने भाइयों और मौलाना से भी महिला के साथ रेप करवाया। महिला का आरोप है कि उसकी सास उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया था. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 3 लोगों की तलाश की जा रही है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति इमरान ने राजू जाटव बनकर उससे दोस्ती की थी। बाद में शीतला माता मंदिर में आरोपी ने हिंदू रीति रिवाज से उसके साथ शादी की थी। शादी के बाद महिला को राजू के मुस्लिम होने की जानकारी लगी, जिसके बाद आरोपी राजू उर्फ इमरान ने महिला पर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाया। महिला ने मौलाना ओसामा पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि मौलाना ने धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका इमरान से निकाह कराया और निकाह वाली रात ही उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने ससुराल पक्ष पर निकाह के बाद से मारपीट करने और बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। वहीं, सास की मौजूदगी में महिला के दोनों देवरों पुन्नी व अमन ने भी उसके साथ रेप किया। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसका अलग-अलग लोगों से रेप कराते थे। महिला के देवरों, मौलाना के अलावा दो अन्य लोगों पर भी महिला ने रेप का आरोप लगाया है।
महिला ने बताया कि 20 अप्रैल को परिजन महिला को जिस कमरे में बंद करते थे, उसकी कुंडी लगाना भूल गए। महिला डबरा से भागकर अपने मायके ग्वालियर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद महिला की थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म व बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। डबरा पुलिस ने मुख्य आरोपी इमरान और उसकी मां सुग्गा बेगम को हिरासत में ले लिया गया है। महिला के दोनों देवर अमन और पुन्नी फरार है जिनकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि राजू जाटव से उसकी मुलाकात जनवरी 2021 में हुई थी। राजू ने खुद को जंगीपुरा मदरसे के पास डबरा का रहने वाला बताया था। 15 जून को राजू गाड़ी से डबरा ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया। जब वह गर्भवती हो गई तो राजू की मां ने शादी कराने की बात कही और कहा कि शादी के पहले बच्चा पैदा होगा तो घरवालों की बदनामी होगी। यह कहकर आरोपियों ने महिला का गर्भपात करा दिया।
घटनाक्रम डबरा थाना इलाके का है यही कारण है कि मामला डबरा थाने को भेज दिया गया है। ग्वालियर एसपी अमित सांघी का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं तीन आरोपी अभी फरार बताए गए हैं। पुलिस मामले में अभी जांच कर रही है।
.png)




टिप्पणियां