crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

दीवार गिरने से मृत महिला के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँचे मंत्री राकेश सिंह


जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आज रविवार को चौधरी मोहल्ला गढ़ा पुरवा निवासी स्व. श्रीमती कृष्णा बाई शर्मा के निवास पहुँचकर शोक संवेदनायें व्यक्त की । साठ वर्षीय श्रीमती शर्मा की कल देर रात घर की दीवार ढह जाने से मृत्यु हो गई थी । लोक निर्माण मंत्री ने श्रीमती शर्मा के असामयिक निधन पर परिजनों से भेंट कर उन्हें ढाँढस बंधाया । उन्होंने श्रीमती शर्मा के परिजनों को शासन की ओर से चार लाख रुपये की राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page