crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

नया गांव के राजा के गूंजे जयकारे श्री गणेश के अर्पित किए 56 भोग, हुई महाआरती

2 दिन पहले
1 मिनट पठन

जबलपुर। नयागांव सोसायटी, रामपुर में स्थापित नयागांव के राजा श्री गणेश जी की बुधवार को महाआरती की गई। इसके पूर्व विघ्नहर्ता श्री गणेश जी को 56 भोग अर्पित किए गए।


बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु मंगलमूर्ति के जयकारे लगाते रहे। बता दें क़ि यहां श्री गणेश बाल स्वरूप में विराजमान हैं। उनके साथ श्री महाकाल लोक भी स्थापना की गई हैं। गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन महाआरती, षोडोपचार पूजन-अर्चन एवं गणेश अथर्व शीष का पाठ किया जाता है।


सोसाइटी के विजय राठौर, सुरेंद्र राठौर,अमित राठौर, मोहित राठौर, विराज राठौर, श्रेयार्थ राठौर के साथ अन्य सदस्यों ने बताया िक बड़ी संख्या में श्रद्धालु नयागांव के राजा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। सोमवार को हुई दिव्य महाआरती में हजारों की संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page