crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

नवरात्रि पर्व रामनवमी नौ दिवसीय यज्ञीय‌ कार्यक्रम का मुख्य यजमान डॉ ए आई मिंज खण्ड चिकित्सा अधिकारी पेंड्रा के द्वारा समापन


पेंड्रा। नवरात्रि पर्व रामनवमी नौ दिवसीय यज्ञीय‌ कार्यक्रम का मुख्य यजमान डॉ ए आई मिंज खण्ड चिकित्सा अधिकारी पेंड्रा के द्वारा समापन हुआ आज गायत्री शक्तिपीठ अखिल विश्व गायत्री परिवार पेंड्रा में नवरात्रि पर रामनवमी नौ दिवसीय यज्ञीय कार्यक्रम के मुख्य यजमान ए आई मिंज खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा समापन हुआ समाज में व्याप्त‌‌ पाप -तापो के प्रति अंदर से उठी आकुलता ही सामाजिक उत्थान की प्रेरणा हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की वैदिक अनुष्ठान यज्ञ देती है यज्ञ से हमारे अंतःकरण में मानवीय संवेदना दया करूणा ममता मानवता के गुणो की अभिवृद्धि होती है ।


दुख यदि जीवन से अलग कर दिया जाए तो मनुष्य की चेतनता गतिशीलता समाप्त हो जाएगी सृजन रुक जाएगा एवं विकास की समस्त संभावनाएं बंद हो जाएगी । परम ब्रह्म ने तप किया कष्ट सहा तब ही यह सृष्टि बनी समझा जाना चाहिए कि व्यापक शक्तियों का कोई आकार नहीं होता है पवन सर्वव्यापी है इसलिए उसके प्रभाव का परिचय पेड़ों के पत्ते से हिलते हुए देखकर किया जा सकता है ठीक उसी प्रकार वैदिक यज्ञ सर्वव्यापी है नवरात्रि के नौ दिवसीय समापन यज्ञ कार्यक्रम की आयोजन में मुख्य यजमान डॉक्टर ए आई मिंज खंड जिसका अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा शामिल हुए ।

इसके अलावा राजेश जायसवाल इंद्रावती मेश्राम अधियार सिंह मेश्राम कपोटी श्रीमती कल्पना गुप्ता श्रीमती गोमती वैश्य सीमा गुप्ता प्रेमा केशरी आशी वैश्य ओम गुप्ता युग कबीर विश्वकर्मा इसु द्विवेदी तिरसिया प्रजापति श्रीमती प्रभा वैश्य पंछी मानिकपुरी श्रीमती वीणा वैश्य पीहू मानिकपुरी प्रीति वैश्य आकृति जायसवाल सरस्वती पैकरा श्रीमती डा राय उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का संचालन एल एन वैश्य द्वारा किया गया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page