शासकीय भूमि काला जंगल से बेजा कब्जा तत्काल हटाया जाए।
- devanshbharatnews

- 5 घंटे पहले
- 3 मिनट पठन

पेंड्रारोड। सकीय भूमि काला जंगल से बेजा कब्जा तत्काल हटाया जाए। जन सूचना अधिकारी तहसीलदार पेंड्रारोड अपीलीय अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेंड्रारोड एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं अपर कलेक्टर कार्यालय जिलाध्यक्ष गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा शिकायत पत्र का कोई भी जवाब नहीं दिया गया। सूचना का अधिकार के पत्र का जवाब नहीं मिलने के कारण अवर सचिव/जन सूचना अधिकारी छत्तीसगढ़ शासन् राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर रायपुर का पत्र क्रमांक एफ.1-90/सात-1/ 2019 /सू.अ.नया रायपुर दिनांक 20 12 2019 एवं कार्यालय आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 06 /03 के तहत ग्राम अमरपुर तहसील पेंड्रा स्थित शासकीय बड़े जंगल के जंगल में दर्ज भूमि खसरा नंबर 47 पटवारी हल्का नंबर 11 के डायवर्शन पर आपत्ति के संबंध में कृत कार्रवाई की जानकारी प्रदाय बाबत आवेदन प्रेषित किया गया जिसके बाद कार्यालय आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर ने अपने पत्र क्रमांक 2772 /राजस्व शाखा/ 2020 बिलासपुर दिनांक 26 12 2020 को कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही को डायवर्सन विरुद्ध आपत्ति दर्ज करने के संबंध में कार्रवाई किये जाने बाबत निर्देशित किया गया था किंतु कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा आयुक्त बिलासपुर के आदेश को भी एक सिरे से नकार दिया गया और इस संबंध में आवेदक को इन अधिकारियों के द्वारा शिकायत पत्र पर कार्यवाही का आज तक कोई भी उत्तर नहीं दिया गया ।

बहुत ही खेदजनक स्थिति है कि कलेक्टर द्वारा आज तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही को अंजाम नहीं दिया गया। उक्त भूमि ग्राम अमरपुर पेंड्रा बिलासपुर के मुख्य मार्ग में स्थित बेशकीमती भूमि है इस बेश कीमती भूमि खसरा नंबर 47 पटवारी हल्का नंबर 11 की भूमिका डायवर्सन हेतु इश्तहार दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया है जो कि सरकारी नियमों के विरुद्ध कार्य किया गया है एवं यह कार्यवाही सरकारी नियमों का खुला उलाघन है । इस प्रकार की किए जाने वाली कृत्य में शामिल अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए इन अधिकारियों के सरकारी नियमों के विरुद्ध कार्य करने से सरकार को राजस्व की अत्यधिक क्षति पहुंचाई जा रही है जिससे सरकार के राजस्व में गिरावट तथा आय की दर में कमी हो रही है। हमारे एवं दो अन्य नागरिकों के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेंड्रारोड के कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराया गया है लेकिन किसी भी प्रकार की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेंड्रा रोड द्वारा जवाबी कार्यवाही नहीं किया गया है काला जंगल मद की भूमि का डायवर्सन शासन से प्रतिबंधित है । राजस्व विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत से राज्य शासन को अत्यधिक राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया है राजस्व विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों के भ्रष्टाचार को रोकने होती तथा सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी हेतु मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि वह इस शिकायत पत्र को संज्ञान में लेते हुए तत्काल इस पर कड़ी कार्रवाई कर भ्रष्टाचार को रोकने तथा सरकारी संपत्ति को बचाने और सुरक्षित सरकार के दायरे में रखे जाने हेतु जल्द से जल्द उचित एवं न्याय संगत होगा। वर्तमान में बेशकीमती काला जंगल सरकारी भूमि है जिसका मूल्य लगभग 5 पांच करोड़ रुपए है। इस भूमि को बेजा कब्जा से हटाने हेतु सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जाने की सख्त आवश्यकता है। जिससे सरकारी संपत्ति की क्षति को रोका जा सके और शासन के राजस्व को नुकसान से बचाया जा सके। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं आपदा प्रबंधन एवं राजस्व विभाग रायपुर को एल एन वैश्य नरेश कुमार गोयल ने पेंड्रा पत्र के माध्यम से तत्काल प्रभाव से कार्रवाई हेतु लिखा गया है ब्यूरो चीफ देवास भारत जीपीएम पेंड्रा छत्तीसगढ़
.png)







टिप्पणियां