crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

नाबालिक का सहेली ने कराया रेप, सोशल मीडिया पर दोस्त बनी और अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त से कराया दिया रेप

22 नव॰ 2021
2 मिनट पठन


जबलपुर में नाबालिक छात्रा का उसकी सहेली ने रेप करा दिया। सोशल मीडिया के जरिए फ्रेंड बनी एक युवती और उसके बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त से छात्रा की पहचान कराई। आरोपी ने पहली बार छात्रा के घर पर ही रेप किया। इसके बाद फार्म हाउस, रेस्टोरेंट और कैफे ले जाकर ज्यादती की। ढाई महीने से वह उसका शोषण कर रहा था। जब छात्रा प्रेग्नेंट हो गई तो उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से आरोपी, लड़की की सहेली, उसका बॉयफ्रेंड और एक अन्य पीड़िता की फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की डिमांड करने लगे। अब पीड़िता ने अपनी मां के साथ विजयनगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता नहीं हैं। वो इकलौती संतान है। ये मामला कोतवाली थाने से पंजीवत हो कर विजय नगर थाने में असल किया गया । जिसमें IPC की धारा और पोक्सो एक्ट के साथ मामला दर्ज किया गया।5 महीने पहले क्लब हाउस पर दोस्ती पीड़िता के मुताबिक, पांच महीने पहले क्लब हाउस के जरिए नेपियर टाउन के भव्य वीरा, जसूजा सिटी गढ़ा की एक युवती और गंगानगर के देवेश दत्ता से हुई। इसके बाद पीड़िता के सोशल मीडिया अकाउंट पर साउथ मिलौनीगंज निवासी 21 साल के गुलाम सैयद उर्फ सय्यैद्दीन ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। उसने एक्सेप्ट नहीं किया। युवती और भव्य वीरा पहले से गुलाम को जानते थे। दोनों ने पीड़िता को बताया कि गुलाम अच्छा लड़का है। उससे दोस्ती कर लो। इस पर उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। इसके बाद दोनों उससे गुलाम से बात करने के लिए कहने लगे। उसकी तारीफ सुनकर वो प्रभावित हो गई और उससे बात करने लगी। गुलाम ने उसे पसंद करने की बात कही और कहा कि वह शादी करना चाहता ह

फार्म हाउस, रेस्टोरेंट और कैफे में भी हुआ रेप गुलाम अपनी स्कार्पियो से भव्य वीरा, सहेली और लड़की को लेकर जानम फार्म हाउस ले गया। वहां भी गुलाम ने रेप किया। 15 दिन बाद हट एंड चिल कैफे विजय नगर में रिलेशन बनाए। 17 अक्टूबर को गुलाम उसे धनी की कुटिया स्थित मीनू कैफे ले गया। वहां भी रेप किया। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। उसने सहेली से इसका जिक्र किया। इस पर तीनों ने मिलकर उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।

आरोपी का पिता मंसूर समाज का बड़ा चेहरा मुख्य आरोपी गुलाम सैयद उर्फ सय्यैद्दीन का पिता हामिद हसन मंसूरी समाज का बड़ा चेहरा है। उसकी सौतेली मां परवीन अंसारी पार्षद रह चुकी है। बेटे गुलाम के खिलाफ इससे पूर्व महिला थाने में अधारताल निवासी युवती ने शिकायत दी थी। बाद में इस मामले में समझौता हो गया। युवती ने शिकायत वापस ले ली थी। अब ये नया प्रकरण सामने आया है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page