crossorigin="anonymous">
top of page

निगमायुक्त प्रीति यादव ने शहर के बड़े नालों की सफाई कार्य का किया औचक निरीक्षण : नागरिकों से भी सुझाव प्राप्त करने किया संवाद वर्षाऋतु के पूर्व तीव्र गति से बड़े नालों की सफाई कार्य पूर्ण कराने स्वास


ree

जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा वर्षाऋतु के पूर्व शहर के सभी बड़े नालों की सफाई मानव संसाधनों के साथ-साथ सभी आवश्यक प्रकार के मशीनरी संशाधनों को भी लगाकर स्वास्थ्य अमले की मौजूदगी में कराई जा रही है, जिसका निरीक्षण आज निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर निगमायुक्त ने नागरिकों से भी चर्चा की और वर्षा जल निकास व्यवस्था के लिए सुझाव मॉंगे। निरीक्षण के मौके पर निगमायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को हिदायत दी कि वर्षा जल निकासी की व्यवस्था से संबंधित जनहित के कार्यो में कोई लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी। उन्होंने गंभीरता से वर्षाऋतु के पूर्व सभी नाला नालियों की उत्तमढंग से सफाई कार्य पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिये।

ree

निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने प्रीतम वैली स्कूल, पारुल भार्गव किराना के पास जल प्लावन से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था एवं जल निकासी का निरीक्षण किया गया इसके साथ-साथ मॉडल टाउन, पिंक सिटी, कृष्णा होमस्, नर्मदा नगर फेस 1,2, मंगलेश्वरी में जल प्लावन की समस्या का भी निरीक्षण किया गया। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने मॉडल टाउन में आम नागरिकों से संवाद किया और जलप्लावन की समस्या निरीक्षण कर नागरिकों के सुझाव भी सुने।

ree

उन्होंने बताया कि वर्षा पूर्व शहर के समस्त संभागों में स्थित बड़े नाला, नालियों एवं कंजरवेंसियों की सफाई कार्य लगातार किया जा रहा है, इसके लिए मानव संशाधनों के साथ-साथ मशीनरी संशाधनों को भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को लगाया गया है इसके साथ-साथ बड़े नालों की सफाई कार्य के लिए 200 मशीन, 110 मशीन, 70 मशीन, डम्फर एवं ट्रेक्टर ट्रॉली आदि लगाये गए है, जिसके माध्यम से सफाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगातार संभागवार जलप्लावन वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर उसका त्वरित समाधान भी किया जा रहा है, जिससे कि आने वाले वर्षाऋतु के समय जलप्लावन की समस्या न हो सके। इस मौके पर उपायुक्त स्वास्थ्य संभव अयाची, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, संभागीय अधिकारी कुलदीप तिवारी, कृष्ण पाल सिंह रावत, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, अमन तिवारी, सब इंजीनियर अभिषेक तिवारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, अर्जुन यादव, पोला राव, आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page